नाखून काटने की आवश्यकता क्यों है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 09:52

नाखून काटने के फायदे:-

पैरोंचिया का नहीं रहता है खतरा

यह एक मेडिकल कंडीशन है। इसमें पैरों के अंगूठे के आस-पास की त्वचा में लाल निशान उभर आता है। इसे पैरोंचिया (paronychia) कहते हैं। इसलिए पैरों के नाखून को काटकर रखने चाहिए।

​नाखून काटने से तनाव होता है कम

जी हां, नाखून काटने से तनाव कम होता है। दरअसल नाखून बड़े रखने से आपके शरीर में उर्जा का संचार ठीक तरह से नहीं हो पाता है। इस कारण आपको तनाव महसूस होने लगता है। इसलिए नाखून काटना बेहद आवश्यक है।

​बीमारियों से रहेंगे दूर

ये तो हम सभी जानते हैं कि बड़े नाखून नहीं रखने चाहिए। दरअसल ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि बड़े नाखून रखने से नाखून के अंदर गंदगी जमा हो जाती है। यह खाना खाते समय हमारे पेट में जाकर हमें बीमार कर देती है। इसलिए नाखून को समय-समय पर काटते रहें।

​​नाखून के कारण नहीं होंगे चोटिल

अक्सर हाथ और पैर के नाखून बड़े हो जाने पर चोट लगने का कारण बन जाते हैं। दरअसल बड़े नाखून होने की वजह से वह अक्सर कपड़ों में फंसकर टूट जाते हैं। इसलिए नाखून को काटकर रखना चाहिए।

​नहीं होगा इन्फेक्शन

नाखून न काटने की वजह से इनके अंदर काफी इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे पस (मवाद) बनने की आशंका रहती है। इसलिए नाखून को काटकर रखना चाहिए।

​अन्तर्वर्धित नाखून

दरअसल नाखून न काटने की वजह से यह बड़े होने पर पैरों के अंदर चले जाते हैं। जिसके बाद यह बहुत दर्दनाक भी बन जाता है। इस स्थिति में ऑपरेशन की जरुरत पड़ सकती है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए नाखूनों को छोटा करके ही रखें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info